करंट अफेयर्स /06 APR-18 : CWG 2018 में संजीता चानू ने जीता स्वर्ण पदक
एजुकेशन डेस्क। 2018 में 6 अप्रैल को CWG 2018 में संजीता चानू ने जीता स्वर्ण पदक । एक नजर आज की अन्य प्रमुख घटनाओं पर...
1. दिल्ली ने किया आतिथ्य सूचकांक की सूची में टॉप
- वैश्विक आतिथ्य श्रृंखला Airbnb ने घोषणा की कि आतिथ्य सूचकांक के अनुसार, नई दिल्ली और महाराष्ट्र क्रमशः सबसे अधिक मेहमाननवाज़ी करने वाले शहर और राज्य हैं।
- सूचकांक के अनुसार, सबसे अधिक मेहमाननवाज करने वाले राज्य महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली, कर्नाटक और केरल हैं।
- नई दिल्ली ने देश में सबसे अधिक मेहमाननवाजी वाले शहर के रूप में सूची में स्थान लिया जिसके बाद जयपुर, कोचीन और मुंबई का स्थान है|
2. TRAI ने Wi-Fi के लिए एक्सेस पॉइंट्स के दिए सुझाव
- ट्राई ने सार्वजनिक डेटा कार्यालय प्रदाता की अवधारणा को प्रस्तावित किया है जिसका उद्देश्य वाई-फाई कनेक्टिविटी बढ़ाना और इंटरनेट लागत को 90% तक कम करना है।
- ट्राई ने सार्वजनिक वाई-फाई ग्रिड के एक महत्वाकांक्षी मॉडल की सिफारिश की है, जिसका लक्ष्य देश में ब्रॉडबैंड प्रसार को बढ़ाना भी लक्ष्य है।
- ट्राई द्वारा अवधारित ग्रिड में कई प्रदाता एक साथ एक मंच पर आ सकते हैं।
3. बीजापुर में हुआ “वन धन विकास केंद्र” का उद्घाटन
- जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पायलट आधार पर पहले बहुउद्देशीय “वन धन विकास केंद्र” की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है।
- केंद्र, कौशल और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और प्राथमिक प्रसंस्करण सुविधा स्थापित करेगा।
- केन्द्र में इमली की ईंटों और महुआ के फूलों के भंडारण की सुविधा होगी।
4. RBI ने लागू होने वाले Ind-AS को एक साल के लिए टाला
- भारतीय रिज़र्व बैंक ने, बैंकों द्वारा नई लेखा प्रणाली में स्थानांतरित न हो पाने की अक्षमता के कारण, बैंकों द्वारा लागू किये जाने वाले ‘भारतीय लेखा मानकों’ (Ind-AS) को एक साल तक स्थगित कर दिया है|
- बैंकों द्वारा Ind-AS में स्थानांतरित होने की पूर्व तारीख 1 अप्रैल 2018 थी।
- Ind-AS, एक वैश्विक लेखांकन प्रथा है, जिसे उधारदाताओं द्वारा अपनाना अनिवार्य होता है, इससे प्रारंभिक ऋण हानि हो सकती है।
5. CBDT ने जारी की सीमलेस कर भुगतान सेवा
- केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मूल्यांकन वर्ष 2018-19 के लिए एक सरलीकृत आय कर रिटर्न फॉर्म-1 ‘सहज’ जारी किया है।
- 50 लाख रुपये तक की आय वाला कोई भी व्यक्ति जो वेतन, एक घर की संम्पति/ या ब्याज जैसी कोई भी आय प्राप्त करता है, इसे भर सकता है|
- इस पहल से लगभग 3 करोड़ करदाताओं को फायदा हुआ, जिन्होंने इस सरलीकृत फॉर्म द्वारा रिटर्न भरा।
6. संजीव नौटियाल बने एसबीआई लाइफ के नए एमडी और सीईओ
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने संजीव नौटियाल को अपने नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया|
- संजीव नौटियाल ने 1985 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लखनऊ मंडल में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
- तत्काल पूर्ववर्ती कार्य में, वह बैंक के अहमदाबाद मंडल के मुख्य महाप्रबंधक थे।
- वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (सीएआई आईआईबी) का प्रमाणित एसोसिएट हैं।
7. RBI ने फिर से अपनाया GDP मॉडल
- भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने विकास अनुमानों को पेश करने के लिए प्रयोग की जाने वाली सकल मूल्य वर्धित (GVA) पद्धति को हटाकर फिर से सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अपना लिया है।
- सरकार ने जनवरी 2015 से विकास अनुमानों का विश्लेषण करने के लिए GVA पद्धति का उपयोग करना शुरू कर दिया था और जनवरी से आधार वर्ष 2018 कर दिया था।
- GDP मॉडल उपभोक्ताओं की ओर से तथा मांग परिप्रेक्ष्य से जानकारी देता है।
8. ऑनलाइन मीडिया को नियंत्रित करने के लिए समिति
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पोर्टलों और मीडिया वेबसाइटों को नियंत्रित करने हेतु नियमों को तैयार करने के लिए समिति गठित की है।
- समिति में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कानूनी मामलों तथा औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग के सचिव शामिल हैं।
- समिति में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और इंडियन ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन के भी प्रतिनिधि होंगे।
9.आरबीआई ने ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा
- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 5 अप्रैल को रेपो दर और रिवर्स रेपो दर क्रमशः 6% और 5.75% पर अपरिवर्तित रखा।
- वित्त वर्ष 19 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद विकास दर 7.4 प्रतिशत पर देखी गई, जो कि वित्त वर्ष 18 में 6.6 प्रतिशत थी।
- आरबीआई ने वित्त वर्ष की पहली छमाही में 2018-19 से 4.7-5.1% तक CPI मुद्रास्फीति का अनुमान लगाया और दूसरी छमाही में 4.4% की वृद्धि दर्ज की।
10. सर्बिया में भारत के अगले राजदूत होंगे सुब्रत
- सुब्रत भट्टाचार्य को सर्बिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया।
- सुब्रत भट्टाचार्य 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है।
- वह वर्तमान में विदेश मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।
11. आरबीआई स्थापित करेगा ‘डाटा साइंस लैब’
- भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी भविष्यवाणी, निगरानी और प्रारंभिक चेतावनी का पता लगाने की क्षमता में सुधार के लिए ‘डाटा साइंस लैब’ स्थापित करने का निर्णय लिया है जो नीति तैयार करने में सहायता करेगा।
- आरबीआई के अनुसार प्रयोगशाला में विशेषज्ञों और उभरते विश्लेषक शामिल होंगे, जिन्हें कंप्यूटर विज्ञान, डाटा एनालिटिक्स, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, अर्थमिति और वित्त में प्रशिक्षित किया जाता है।
- यह इकाई दिसंबर 2018 तक परिचालित हो जाएगी।
12. प्रधानमंत्री करेंगे अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा मंच का उद्घाटन
- भारत नई दिल्ली में 10-12 अप्रैल, 2018 को 16वीं अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा मंच (IEF) की मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा।
- द्विवार्षिक IEF की मंत्रिस्तरीय बैठक वैश्विक ऊर्जा मुद्दों पर बातचीत में संलग्न ऊर्जा मंत्रियों की दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है।
- IEF 1991 में स्थापित एक अंतर-सरकारी व्यवस्था है, जो रियाद में आधारित है।
- भारत सहित IEF के 72 सदस्य देश हैं।
13. कोयला मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘UTTAM’ एप
- कोयला मंत्रालय ने कोलये की गुणवत्ता के लिए ‘UTTAM’ एप लॉन्च किया।
- ‘UTTAM’ का पूर्ण रुप – Unlocking Transparency by Third Party Assessment of Mined Coal (uttam.coalindia.in) है।
- कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने UTTAM को विकसित किया है, जिसका लक्ष्य CIL सहायक कंपनियों में कोयले के तीसरी पार्टी के नमूनाकरण की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सभी नागरिकों और कोयला उपभोक्ताओं के लिए एक ऐप प्रदान करना है।
14. BHEL ने शुरु किया जल-विद्युत परियोजना
- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने जम्मू और कश्मीर (J&K) में 330 मेगावाट किशनगंगा जल-विद्युत परियोजना को सफलतापूर्वक चालू किया।
- यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के बांदीपोर जिले में झेलम नदी की सहायक नदी किशनगंगा नदी पर स्थित है।
- जम्मू और कश्मीर राज्य में, भेल ने 1,477 मेगावाट क्षमता वाले 33 जलविद्युत समूहों को चालू किया हैं।
- HEP की पहली और दूसरी इकाइयां मार्च में शुरू की गई।
15. भारत ने जीता ‘वुमन हैंडबॉल चैम्पियनशिप’
- भारत ने लखनऊ में पांचवीं दक्षिण पूर्व एशियाई महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप जीतने के लिए बांग्लादेश को हराया।
- टूर्नामेंट में कुल पांच देशों ने भाग लिया।
- जबकि नेपाल पांच देशों के टूर्नामेंट में उपविजेता बना, बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा और कांस्य पदक जीता।
16. CWG 2018 में संजीता चानू ने जीता स्वर्ण पदक
- वेटलिफ्टर खुमुकचाम संजीता चानू ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेल में महिला की 53 किलोग्राम श्रेणी की प्रतियोगिता में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने खेल में कुल 192 किलोग्राम भार उठाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 84 किलोग्राम स्नैच और 108 किलोग्राम क्लिन और जर्क था।
- पापुआ न्यू गिनी को रजत पदक मिला जबकि कनाडा ने कांस्य पदक जीता।
17. FIEO, पेपल ने SMEs को सशक्त बनाने के लिए किया करार
- डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, पेपल और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO), एक शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठन, ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की।
- पेपल, FIEO के साथ छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) को शिक्षित करने के लिए काम करेगा ताकि ये वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सके।
- करार निर्यात के विभिन्न पहलुओं में भारतीय SMEs के प्रशिक्षण पर केंद्रित करेगा।
18. उड़ान योजना के तहत दिल्ली-पठानकोट विमान
- नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली से पठानकोट की पहली उड़ान का उद्घाटन किया।
- उड़ान योजना के अनुसार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) द्वारा पठानकोट हवाई अड्डा खोल दिया गया था।
- उड़ान के तहत, सब्सिडी वाले किराए पर अनगढ़ और अधोकेखित हवाई अड्डे पर एयर कनेक्टिविटी प्रदान की जाती है।

Next News
करंट अफेयर्स /19 APR-18 : सऊदी अरब ने खोला 35 साल में पहला फिल्म थियेटर
प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स
करंट अफेयर्स /07 APR-18 : CWG 2018 में सतीश शिवलिंगम ने स्वर्ण पदक जीता
प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स