करंट अफेयर्स/ NOV 17/ 4th WEEK: भारत दुनिया में दूसरा बड़ा मछली उत्पादक देश
एजुकेशन डेस्क। 2017 में नवम्बर माह के चौथे सप्ताह में भारत, दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बना। एक नजर इस सप्ताह की प्रमुख घटनाओं पर...
1.जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति बने एमर्सन नांगागवा
- ज़िम्बाब्वे के पूर्व उप राष्ट्रपति एमर्सन नांगागवा को देश के राष्ट्रपति बने। संसद के अध्यक्ष जेकॉब मुदाडे ने बताया कि सत्तारूढ़ ZANU-PF पार्टी ने उन्हें रॉबर्ट मुगाबे के छोड़ने के बाद पद ग्रहण करने के लिए नामांकित किया ।
- देश पर 37 वर्षों के शासनकाल के बाद श्री मुगाबे पद से हटे।
2. भारत की आईएमडी विश्व प्रतिभा रैंकिंग 51 हुई
-
प्रतिभाओं को आकर्षित, विकसित और उन्हें अपने यहां बनाए रखने के मामले में भारत की वैश्विक रैंकिंग तीन अंक सुधरकर 51वीं हो गई। इस मामले में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है। स्विट्जरलैंड के प्रमुख बिजनेस स्कूल आईएमडी ने यह सूची जारी की।
-
विश्व प्रतिभा रैकिंग में यूरोप का दबदबा कायम है। यूरोप के स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और बेल्जियम देश इस मामले में सबसे प्रतिस्पर्धी है।
-
इसके अलावा ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे, जर्मनी, स्वीडन और लक्जमबर्ग शीर्ष दस देशों में शामिल हैं।
3.प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 850 डालर प्रति टन तय
-
सरकार ने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 850 डालर प्रति टन तय किया। सरकार के इस कदम से घरेलू बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और इसके बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
-
मंत्रालय ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) और स्मॉल फार्मर्स एग्रीबिजनेस कंसोर्टियम (एसएफएसी) को 12 हजार टन प्याज की खरीद के लिए अधिकृत किया था।
4. शुभांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट
-
पहली बार एक महिला को भारतीय नौसेना में एक पायलट के रूप में शामिल किया गया। शुभांगी स्वरूप उत्तर प्रदेश से हैं। वे जल्द ही मेरीटाइम रिकानकायसन्स प्लेन उड़ाती हुई दिखाई देंगी।
5.गोपी ने जीता एशियन मैराथन चैंपियनशिप ख़िताब
-
गोपी थोनाकल ने एशियन मैराथन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता। वे पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह ख़िताब हासिल किया। उन्होंने चीन के डोंगग्वान में आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम के 16 वें संस्करण में इस उपलब्धि को हासिल किया।
6.मिस दक्षिण अफ्रीका डेमी-लेई नेल-पीटर्स को मिस यूनिवर्स 2017 का ताज
-
मिस दक्षिण अफ्रीका डेमी-लेई नेल-पीटर्स को ऐक्सिस थिएटर में प्लैनेट हॉलीवुड कैसीनो-रिजॉर्ट में लास वेगास स्ट्रिप पर मिस यूनिवर्स 2017 का ताज पहनाया गया, इसी के साथ मिस कोलंबिया और मिस जमैका ने अंतिम तीन में स्थान प्राप्त किया।
-
डेमी-लेई नेल-पीटर्स, 22, जो स्व-रक्षा में महिलाओं को प्रशिक्षित करने में मदद करते है
7. पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में भारत को 10 पदक
- उल्सान, दक्षिण कोरिया में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने 10 पदक हांसिल किये जिनमें दो स्वर्ण पदक हैं।
- भारत के पारूल परमार ने महिला एकल के फाइनल में थाईलैंड की वान्नाफाटडे कामताम को (SL3) से शिकस्त दी। अन्य स्वर्ण भी पारुल परमार द्वारा जीता जिन्होंने फाइनल में (SL 3-4) जापान की अकिको सुगिनो के साथ मिलकर जोड़ी बनायी।
8. छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने छह शहरों में पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई
-
छत्तीसगढ़ सरकार ने शादी के मौसम में दिसम्बर और जनवरी माह में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया। पटाखे जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा रायपुर समेत प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में यह प्रतिबंध लागू किया।
-
रायपुर के अलावा, अन्य शहरों, जिन पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई गई है, में बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, रायगढ़ और कोरबा शामिल हैं।
9. बिटकॉइन पहली बार 10,000 डॉलर पार
-
बिटकॉइन पहली बार प्रतीकात्मक $ 10,000 ( 6 लाख 70 हजार) की सीमा से ऊपर उठकर, इस वर्ष अब तक 900 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की ।
-
क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बड़े डॉलर मूल्यवर्ग बिटकॉइन एक्सचेंज, कॉइनबेस पर $ 10,000 ( 6 लाख 70 हजार) से अधिक है।
- बिटकॉन्ग 2017 की शुरुआत में 1,000 डॉलर ( 67 हजार ) के आसपास कारोबार कर रहा था।
10.मीराबाई चानू ने IWFWWC में स्वर्ण पदक जीता
-
विश्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू स्वर्ण पदक जीता। वह दो दशक से ज्यादा समय के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बन गई।
-
चानू ने 48 किलो वर्ग में 194 किलो वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। चानू ने महिलाओं की 48किग्रा में एक प्रभावशाली 194 किलोग्राम के लिए स्नैच में 85 किलो तथा क्लीन और जर्क में 109 किलो उठाया।
-
चानू से पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने 1994 और 1995 में विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष पदक जीता था।
11. लियोनेल मेस्सी ने चौथा यूरोपीय गोल्डन शू पुरस्कार जीता
- स्पेन के बार्सिलोना के एक पुरस्कार समारोह में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मैसी को चौथी बार यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड से नवाजा गया। मैसी को यह अवॉर्ड 2016-17 में ला लीगा में सर्वाधिक 37 गोल करने के लिए दिया गया।
- वे अब सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
- मैसी इससे पहले यह अवॉर्ड 2009-10, 2011-12 और 2012-13 में जीत चुके हैं।
12. भारत, दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश
- सभी प्रकार के मत्स्य पालन (कैप्चर एवं कल्चर) के उत्पादन को एक साथ मिलकर, 2016-17 में देश में कुल मछली उत्पादन 11.41 मिलियन टन तक पहुँच गया। देश में डेढ़ करोड़ लोग अपनी आजीविका के लिए मात्स्यिकी क्षेत्र में कार्यरत हैं।
- केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने ये बातें राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (एनएएससी) परिसर, नई दिल्ली में “विश्व मात्स्यिकी दिवस” के मौके पर आयोजित एक कार्यकम में कही।
13. शुभांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट
- पहली बार एक महिला को भारतीय नौसेना में एक पायलट के रूप में शामिल किया गया। शुभांगी स्वरूप, जो उत्तर प्रदेश से हैं, जल्द ही मेरीटाइम रिकानकायसन्स प्लेन उड़ाती हुई दिखाई देंगी।
- शुभांगी के अलावा दिल्ली की आस्था सेगल, पुद्दुचेरी की रूपा ए और केरल की शक्ति माया एस को नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (एनएआई) शाखा में देश की पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ।
14. अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रितु फोगाट ने जीता रजत पदक
- पोलैंड में अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय महिला पहलवान रितु फोगाट ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिये रजत पदक जीता। 23 वर्षीय रितु फोगाट तुर्किश की पहलवान डेमिरहन से हार गईं और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा।
- सेमीफ़ाइनल में, रितु चीनी पहलवान जियांग झू को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंची थी।
15.पंजाब सरकार ने ट्रक ड्राइवरों की गुटबंदी पर प्रतिबंध को सूचित किया
- राज्य में ट्रक ऑपरेटरों की गुटबंदी को ख़त्म करने के उद्देश्य से पंजाब गुड्ज कैरीजिज़ (रेगुलेशन एंड प्रीवेंशन ऑफ कार्टलायज़ेशन रूल्ज), 2017 को अधिसूचित कर दिया।
- इस अधिसूचना का उद्देश्य राज्य में उद्योगों और व्यापारिक घरानों के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है जिससे औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के निवेश को प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
16. स्वर्ण मंदिर को ‘मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड’ का पुरस्कार दिया गया
- अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थल घोषित किया गया।ब्रिटेन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्था ने स्वर्ण मंदिर को पूरी दुनिया में मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड का पुरस्कार दिया।

Next News
करंट अफेयर्स/ NOV 17/ 3rd WEEK: भारत की मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड 2017
प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स
करंट अफेयर्स/ Oct 17/1st WEEK: भारत ने पहला वुशु विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता
प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स