BVP CET 2018 : बीटेक में प्रवेश के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई
एजुकेशन डेस्क । भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कोर्सस में एडमिशन के लिए आॅल इंडिया एंट्रेंस टेस्ट (CET) आयोजित करा रही है। कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग पुणे में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इस टेस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत बीटेक में एडमिशन दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मई 2018 है। एग्जाम 27 मई 2018 को आयोजित किया जाएगा। रिजल्ट 4 जून 2018 को घोषित किया जाएगा। जानते हैं इसके लिए कैसे करें अप्लाई...
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
योग्यता
-
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 फिजिक्स और मैथ्स के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
-
सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है। एसटी और एससी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए 45 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
कैसे करें अप्लाई
कैंडिडेट आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा 1700 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आॅनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म आॅफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए आॅफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें
एग्जाम पैटर्न
एंट्रेंस टेस्ट में 200 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसमें मैथ्स और फिजिक्स से 100—100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।
एग्जामिनेशन सेंटर
परीक्षा देश के कई बड़े शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें पुणे, नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, वडोदरा, इंदौर, लखनऊ, बंगलुरु, जयपुर, वाराणसी, चंडीगढ़ शामिल हैं।
फील्ड |
सीट्स |
कम्यूटर साइंस |
120 |
मैकेनिकल |
120 |
इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन |
120 |
इलेक्ट्रॉनिक्स |
90 |
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
60 |
सिविल |
60 |
इलेक्ट्रिकल |
60 |
केमिकल |
60 |
प्रोडक्शन |
60 |
TOTAL | 750 |

Next News
APIIT NAT 2018 : इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स के लिए करें अप्लाई
NAT नेशनल लेवल एंट्रेंस टेस्ट है जिसे एशिया पेसेफिक इंस्टीट्यूशन टेक्नोलॉजी करा रहा है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 जून 2018 है
वनस्थली विद्यापीठ से एमबीए करने का मौका, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक आवेदक 30 अप्रेल 2018 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस प्रोग्राम में योग्य आवेदकों का सिलेक्शन मेरिट कम एप्टीट्यूड