मेडिकल, कॉमर्स, लॉ के लिए होने हैं एंट्रेंस एग्जाम, इस तरह करें तैयारी
एजुकेशन डेस्क। एकेडमिक ईयर-2018-19 के लिए अब तैयारी शुरू हो चुकी है। एक तरफ जहां स्टूडेंट्स अभी 12th का एग्जाम देकर फ्री हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अब उनपर एंट्रेंस एग्जाम को लेकर टेंशन है। साइंस स्टूडेंट्स के लिए जहां जेईई एडवांस्ड है, वहीं कॉमर्स के लिए सीए और सीएस का एग्जाम होना है। इसके अलावा मेडिकल वालों के लिए एम्स और नीट जैसे एग्जाम बचे हैं, तो वहीं लॉ के लिए क्लैट आने वाला है। ऐसे में स्टूडेंट्स के ऊपर प्रेशर हो जाता है कि वो समर वैकेशन एन्जॉय करें या एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करें। इसीलिए bhaskareducation.com अपने रीडर्स के लिए कुछ टिप्स लेकर आया है, जिनको आजमाकर स्टूडेंट्स एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के साथ-साथ समर वैकेशन भी एन्जॉय कर सकते हैं।
क्लैट : मॉक टेस्ट पर दें ज्यादा ध्यान
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, क्लैट का एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए हमेशा सरप्राइज की तरह रहता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने अंदर कॉन्फिडेंस बनाए रखें।
- इसके साथ ही लास्ट मोमेंट्स में कुछ भी नया स्टार्ट करने की बजाय, जो पढ़ा है उसे ही स्ट्रॉन्ग करने में ध्यान दें।
- अगर कुछ टॉपिक्स नहीं आते हैं, तो उसको याद करने पर ध्यान न दें। ये टाइम मॉक टेस्ट का होता है। तो बेहतर होगा कि इस समय जितना ज्यादा हो सके, उतना समय मॉक टेस्ट को दें।
एग्जाम डेट |
13 मई 2018 |
रिजल्ट डेट |
31 मई 2018 |
मैक्सिमम मार्क्स |
200 |
टाइम ड्यूरेशन |
2 घंटे |
माइनस मार्किंग |
0.25 |
एम्स : फिजिक्स की बजाय बायो पर दें ध्यान
- वहीं एम्स जैसे मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही स्टूडेंट्स को प्रीपरेशन के लिए फिजिक्स से ज्यादा ध्यान बायो पर देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फिजिक्स सॉल्व करने में ज्यादा टाइम लगता है, जबकि बायो कम टाइम लेता है।
- बायो के फॉर्मूलों को अच्छी तरीके से याद करें, क्योंकि ये अच्छा स्कोर करने में मदद करेगा। इसके साथ ही टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल स्टूडेंट्स को रखना होगा।
एग्जाम डेट |
26-27 मई 2018 |
रिजल्ट डेट |
NA |
मैक्सिमम मार्क्स |
200 |
टाइम ड्यूरेशन |
3.5 घंटे |
माइनस मार्किंग |
एक तिहाई |
सीए-सीएस : आईसीएआई की बुक्स पढ़ें
- इस साल सीए के सिलेबस में कुछ चेंजेस हुए हैं। ऐसे में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बुक्स से पढ़ाई करें।
- ऐसा माना जाता है कि सीए एग्जाम में ज्यादातर क्वेश्चंस आईसीआई की बुक्स से आ सकती हैं। ऐसे में इन बुक्स में जो रिविजन पेपर्स दिए गए हैं, उनपर ज्यादा ध्यान दें।
एग्जाम डेट |
17 जून 2018 |
रिजल्ट डेट |
NA |
मैक्सिमम मार्क्स |
200 |
टाइम ड्यूरेशन |
फर्स्ट शिफ्ट 2 घंटे और सेकेंड शिफ्ट 2 घंटे |
माइनस मार्किंग |
एक चौथाई |
- सीएस फाउंडेशन :
एग्जाम डेट |
9 और 10 जून |
रिजल्ट डेट |
NA |
मैक्सिमम मार्क्स |
100 (हर सब्जेक्ट) |
टाइम ड्यूरेशन |
फर्स्ट शिफ्ट 1.5 घंटे और सेकेंड शिफ्ट 1.5 घंटे |

Next News
लर्निंग से जुड़े इन मिथकों की ये है रियलिटी
लर्निंग से जुड़े इन मिथकों के बजाय सेल्फ डेवलपमेंट के लिए नए तरीके अपनाए
एडवाइज / तैयारी के अंतिम दौर में नए विषय न पढ़ें, मॉक टेस्ट पर फोकस करें
सवालों को कम समय में हल करने के लिए मॉक टेस्ट दें और परीक्षा का दबाव कम करने के लिए करें मेडिटेशन