बिहार पुलिस :SI भर्ती का अगला पड़ाव मेन एग्जाम, जाने क्या रहेगा खास
एजुकेशन डेस्क। बिहार पुलिस में दारोगा भर्ती (एसआई एग्जाम) को लेकर हुई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें 29 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है। अक्टूबर 2017 माह में 1717 पदों के लिए भर्तियां निकाली थीं।
जानिए मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को किन बातों के ध्यान रखना है और क्या रहेंगी मुख्य परीक्षा में खास बाते -
1. मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 200 अंकों का होगा। यह पेपर सामान्य हिन्दी का होगा जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। इस पेपर में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक है। वरना उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। सामान्य हिन्दी पेपर के मार्क्स फाइनल सेलेक्शन के लिए बनने वाली 'मेरिट लिस्ट' में नहीं जोड़े जाएंगे।
2. दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से सम्बन्धित होगा। दूसरा पेपर भी 200 अंकों का होगा। दो घंटे की इस परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
3. दोनों पेपरों की परीक्षा में नेगिटिव मार्किंग रहेंगी जिसमे हर गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जायेगा। उत्तर पुस्तिका दो प्रतियां में होगी, जिसकी एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जायेगी।
4. मेन एग्जाम (मुख्य लिखित परीक्षा) में प्रदर्शन के आधार पर वैकेंसी के 6 गुणा (लगभग 10,302) अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट - पीईटी) के लिए किया जायेगा।
5. उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सिर्फ पास होना जरूरी होगा। अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।

Next News
सूचना सहायक भर्ती के एडमिट कार्ड हुए लीक, 5 मई को होने थे जारी
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले ही हुए लीक। कर्मचारियों की मिलीभगत होने की आशंका।
SSC CGL 2018: नोटिफिकेशन हुआ जारी, 35 हजार तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाय
SSC CGL 2018 एग्जाम के लिए अप्लाय करने के लिए कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।